Advertisement Carousel
Blog

विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, किसानों के लिए जागरूकता रथ रवानागांव-गांव पहुंचेगा कृषि जागरूकता अभियान, आधुनिक खेती की मिलेगी जानकारी किसानों को उन्नत तकनीक और योजनाओं से जोड़ने निकला जागरूकता रथ खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग सक्रिय, जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Advertisements

विकसित कृषि संकल्प अभियान हेतु जागरूकता रथ रवाना
किसानों को आधुनिक खेती और शासकीय योजनाओं से जोड़ने गांव-गांव पहुंचेगी टीम
जांजगीर जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान 5 मई से 20 मई तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
अभियान के तहत कृषि विभाग के जागरूकता रथ प्रत्येक विकासखंड के गांवों तक पहुंचकर किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम आशा योजना के अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं नई

Advertisements
Advertisements

कृषि तकनीकों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने तथा उन्नत उत्पादन तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कृषि एवं समवर्गीय विभागों के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के विषय विशेषज्ञ गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
अभियान के दौरान दलहन, तिलहन एवं अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इसके अलावा किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक श्री खेमादास महंत सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button