Advertisement Carousel
Blog

मधईपुर में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार—लाखों का माल बरामद

Advertisements

मधईपुर में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार—लाखों का माल बरामद
जांजगीर-चांपा, जिले के थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधईपुर में हुई चार अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले से ही आपराधिक मामलों में फरार बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 से 03 मई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मधईपुर गांव के चार मकानों को निशाना बनाते हुए अलमारियों और पेटियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं साइबर तकनीक की मदद से पुलिस ने संदेहियों की पहचान की।


पूछताछ में आरोपियों अमृत पटेल, उत्तम पठारे एवं तुलसी पटेल ने पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर चारों घरों में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चांदी के पायल, बिछिया, सिक्के, सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र, पीतल-कांस के बर्तन, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन एवं नगदी सहित लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अमृत पटेल पूर्व से निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।
इस पूरी कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button