Advertisement Carousel
Blog

रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 6 हाइवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 6 हाइवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया।


खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 2 हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया। वहीं जांजगीर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा गया।
इसी क्रम में देवरहा, पीथमपुर, हाथनेवरा, गढ़ापाली, केवा नवापारा एवं जांजगीर मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान 4 हाइवा वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। इन वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षित रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि इस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button