Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर जशपुर के बगिया में भव्य जश्न, कौशल्या साय ने बांटी झालमुरी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुरनगर। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल,असम एवं पुदुच्चेरी में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य जश्न का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जीत का उल्लास छाया रहा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर बधाई दी।इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ दीं और पारंपरिक अंदाज़ में झालमुरी बांटकर खुशी साझा की। इस अनोखे जश्न ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।

Advertisements

कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता का प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और निर्णायक नेतृत्व पर अटूट विश्वास है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही कारण है कि मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मोदी-मोदी” के नारों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और इसे आने वाले समय में भी पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया।इस मौके पर बड़ी संख्या भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button