Advertisement Carousel
बिलाईगढ़छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का गिरसा आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण, ई-केवाईसी में तेजी के निर्देश

Sarangarh-Bilaigarh: Collector Dr. Sanjay Kannauje inspects Girsa Anganwadi Centre, directs speed up e-KYC

Ad

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

Advertisements

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए लगाए गए ई-केवाईसी कैंप का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद महिलाओं और संबंधित कर्मचारियों से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली और सभी पात्र हितग्राहियों का जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभों की जानकारी देते हुए समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगामी जनगणना 2027 के संबंध में भी जागरूक किया।

Advertisements

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में मकान जनगणना का कार्य ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम से प्रारंभ हो चुका है और इसका पहला चरण संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button