Advertisement Carousel
Blog

आंगनबाड़ी केंद्रों में श्रमदान व सामूहिक भोज का आयोजन, पोषण पखवाड़ा में दिखी सामुदायिक सहभागिता

Ad

Advertisements

आंगनबाड़ी केंद्रों में श्रमदान व सामूहिक भोज का आयोजन, पोषण पखवाड़ा में दिखी सामुदायिक सहभागिता
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ‘पोषण पखवाड़ा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अप्रैल को बम्हनीडीह विकासखंड के चांपा शहरी क्षेत्र, ग्राम हथनेवरा (सेक्टर बिर्रा) के ग्राम सिलादेही तथा जांजगीर विकासखंड के ग्राम सेंदरी में विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ग्राम सेंदरी में विशेष रूप से पुरुषों को भी परिवार में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण की जिम्मेदारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान सब्जियों से बने आकर्षक परिधानों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई।
ग्राम हथनेवरा में “स्वच्छता एवं सुधार कार्य (श्रमदान)” के तहत ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर की साफ-सफाई कर आवश्यक सुधार कार्य किए। इस स्वैच्छिक श्रमदान से केंद्र का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल बन सका।


इसके साथ ही “सामुदायिक भोज” का आयोजन कर आपसी सहयोग और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समुदाय द्वारा बच्चों को भेंट किए गए खिलौनों एवं शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे बच्चों के सीखने के वातावरण को और समृद्ध बनाया जा सके।
इस पहल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा और संसाधनयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button