Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Ad

Advertisements

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को आरोपी द्वारा एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना पामगढ़ में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Advertisements


मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी करन सिन्हा (उम्र 19 वर्ष), निवासी कोनारगढ़, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक विनोद मनहर एवं महिला आरक्षक सविता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button