Advertisement Carousel
Blog

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से वार कर की वारदात

Advertisements

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से वार कर की वारदात
बिलासपुर (मस्तूरी)। थाना मस्तूरी क्षेत्र में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि ग्राम रिसदा निवासी जीवन नोरगे (65 वर्ष) ने अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। सूचना पर थाना मस्तूरी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisements
Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उप पुलिस अधीक्षक लालचंद मोहले के सुपरविजन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल यूनिट के साथ जांच शुरू की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button