Advertisement Carousel
Blog

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को राहत: मोतियाबिंद सर्जरी के लिए एम्स रवाना

Ad

Advertisements

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को राहत: मोतियाबिंद सर्जरी के लिए एम्स रवाना

Advertisements


सक्ती। जिले में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मोतियाबिंद से पीड़ित चिन्हांकित बुजुर्गों को निःशुल्क सर्जरी हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के लिए रवाना किया गया।

Advertisements


यह पहल कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई। रवाना करने से पहले सभी हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई।
यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ सहायकों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस पहल से बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है और वे अब बेहतर दृष्टि एवं स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ा रहे हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button