Advertisement Carousel
Add
Blog

विकास खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर समाधान

Ad

Advertisements

विकास खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर समाधान
सक्ती,

Advertisements


जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में विकास खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया।
शिविर में बंदोरा क्लस्टर क्षेत्र से कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष 38 आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

Advertisements


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं और उनका त्वरित समाधान किया गया। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया।


शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री संदीप कश्यप, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात यादवेश सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button