Advertisement Carousel
Blog

गुणवत्ताहीन सीसी रोड निर्माण पर सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

Ad

Advertisements

गुणवत्ताहीन सीसी रोड निर्माण पर सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू
सक्ती,

Advertisements


जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिसौद में सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता एवं गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर सरपंच के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा की गई।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिसौद ग्राम पंचायत में जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) मद से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 10 अप्रैल 2026 को कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन पाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि सरपंच श्रीमती जयमति द्वारा तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तथा गंभीर लापरवाही बरती गई। यह कृत्य पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 48 एवं संबंधित नियम 1994 के विपरीत पाया गया।
इस संबंध में सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। सरपंच द्वारा 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत जवाब में बताया गया कि निर्माण कार्य अनुबंध के माध्यम से कराया गया था तथा कार्य उप अभियंता के मार्गदर्शन में संपादित हुआ। साथ ही सड़क क्षति का कारण रेत परिवहन करने वाले वाहनों का आवागमन बताया गया और मरम्मत कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई।
हालांकि जांच में यह तथ्य सामने आया कि गुणवत्ता प्रमाण पत्र कूट रचित दस्तावेज के आधार पर तैयार किया गया था तथा शासकीय राशि का दुरुपयोग हुआ है। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त एवं उखड़ती पाई गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता संदिग्ध साबित हुई।
सरपंच द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 39 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 40 के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button