Advertisement Carousel
Blog

एमसीएच अस्पताल व पीएचसी का निरीक्षण, स्वच्छता और प्रसूति सेवाओं पर सख्त निर्देश

Ad

Advertisements

एमसीएच अस्पताल व पीएचसी का निरीक्षण, स्वच्छता और प्रसूति सेवाओं पर सख्त निर्देश
सक्ती,

Advertisements


जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में एमसीएच अस्पताल, सक्ती एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा का सघन निरीक्षण किया गया।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान एमसीएच अस्पताल में ओपीडी, प्रसव कक्ष, एनआरसी, लैब, टीकाकरण शाखा एवं विभिन्न वार्डों का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए। जालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही एनआरसी में खानपान, बेड एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने ओपीडी में मरीजों के आभा आईडी निर्माण एवं सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर इंडेंट करने को कहा गया। प्रसव कक्ष में बिना चिकित्सकीय परामर्श के रेफरल मामलों पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य किया गया। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों की पहचान, ट्रैकिंग एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।


टीकाकरण शाखा एवं चिकित्सक कक्ष में कूलर और वाटर कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। लैब में विडाल टेस्ट सहित मौसमी बीमारियों से संबंधित आवश्यक जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी रजिस्टर एवं सूचना बोर्ड अद्यतन रखने को कहा गया।
प्रसूति सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एलएचवी को संस्थागत प्रसव में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, विशेषकर सरपंच के साथ बैठक आयोजित कर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया।


बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव एवं उपचार के लिए पर्याप्त तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। ओआरएस, आवश्यक दवाइयों एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button