Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशमैहर

ताला थाना पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर (म.प्र.)। गंभीर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पिछले 4 महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन तथा एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को थाना ताला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना ताला में अपराध क्रमांक 379/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पीड़िता को बरामद कर उसके बयान लिए गए, जिसमें सामने आया कि आरोपी गोविन्द यादव ने अपने साथियों पिन्टू पाव एवं बंटा कोल के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
लगातार तलाश के बाद 24 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी गोविन्द यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम धौसड़ा, थाना ताला, जिला मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इस मामले में शामिल अन्य सह-आरोपी अजीत उर्फ बंटा रावत एवं प्रसंद उर्फ पिन्टू पाव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा सहित प्र.आर. चंदन शुक्ला, इच्छालाल तिवारी, पंकज मिश्रा, संतोष द्विवेदी एवं विवेक मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button