Advertisement Carousel
Blog

बारात में नाचने को लेकर विवाद, दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बारात में नाचने को लेकर विवाद, दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला
थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा बारात में डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आहत गौरव बरेठ 10 फरवरी 2026 की शाम अपने दोस्तों के साथ ग्राम अफरीद में बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान ग्राम बोरसी (पामगढ़) से आए बारातियों के साथ डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गौरव बरेठ एवं उसके साथी सागर बरेठ घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम एवं वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल ग्राम अफरीद (अमहापारा) का निरीक्षण किया गया। घायल गौरव बरेठ, जो बिलासपुर के लाईफ केयर अस्पताल में उपचाररत है, का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष मृत्युकालिक कथन दर्ज कराया गया।
प्रकरण में आरोपियों अमर यादव (27 वर्ष) एवं अमीर यादव (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बोरसी थाना पामगढ़, को उनके निवास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), निरीक्षक सागर पाठक (सायबर थाना प्रभारी), प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश केवंट एवं आरक्षक दीपक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button