Advertisement Carousel
Add
Blog

किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर

तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरौंधा स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार साहू पिता स्व. दुजराम साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम जरौंधा ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा उसकी साहू किराना दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसकर पान मसाला, गुटखा, सिगरेट एवं बीड़ी के लगभग 45 से 50 पैकेट चोरी कर लिए गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अमने, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन पर चोरी गए सामान में से कुछ को शनिचरी बाजार, बिलासपुर में बेचकर प्राप्त राशि खर्च करना तथा शेष बचे सामान को बरामद कराया गया।

Advertisements


पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 15 पैकेट राजश्री गुटखा, 15 पैकेट विमल गुटखा केपी हित, 01 पुड़ा जयंती बीड़ी, 05 कट्टा सोल्जर बीड़ी एवं 05 पैकेट चार्म्स सिगरेट, कुल अनुमानित मूल्य लगभग 5,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button