Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, धुरकोट उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देशस्पष्टीकरण नहीं देने पर कर्मचारी सेवा नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश

Advertisements

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, धुरकोट उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश
स्पष्टीकरण नहीं देने पर कर्मचारी सेवा नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश

Advertisements

जांजगीर
धान खरीदी कार्य में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यालयीन पत्र क्रमांक /उआसजां/विप./2026/88 दिनांक 16 जनवरी 2026 के संदर्भ में धान उपार्जन केन्द्र धुरकोट के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।

Advertisements


निरीक्षण में पाया गया कि धान खरीदी प्रभारी एवं प्रभारी संस्था प्रबंधक श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शासन की धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन किया गया। किसानों से लाए गए धान की न तो विधिवत ढेरी लगाई जा रही थी और न ही पूरा तौल किया जा रहा था, बल्कि सीधे पलटी के बाद सिलाई कर स्टेकिंग की जा रही थी। साथ ही खरीदे गए धान के स्टेक एवं बारदाने अव्यवस्थित पाए गए, जिससे भौतिक सत्यापन संभव नहीं हो पा रहा था।
इसके अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त हमाल उपलब्ध नहीं थे, न ही हमाली का अनुबंध कराया गया था। समिति द्वारा किसानों को वितरित ऋण की सूची एवं संबंधित दस्तावेज भी निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे ऋण वितरण में गड़बड़ी की संभावना जताई गई है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रभारी द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर कम धान होने के बावजूद अधिक धान का टोकन लेकर अवैध धान खपाने का प्रयास किया गया, जिसे जिला प्रशासन की टीम ने पकड़ा। साथ ही अपने पुत्र एवं रिश्तेदारों को नियम विरुद्ध तरीके से उपार्जन केन्द्र धुरकोट एवं बुड़ेना में रखा गया था। केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे का अभाव भी पाया गया।
प्रशासन द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2026 को सह-प्रमाण लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु निर्धारित तिथि पर प्रभारी अनुपस्थित रहे और कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कर्मचारी सेवा नियम 2018 की कंडिका 16 के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button