Advertisement Carousel
Add
Blog

बिलासपुर में बनेंगे “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन”, यातायात पुलिस ने कसी कमरयातायात उल्लंघन पर सख्ती, शहर को बनाया जा रहा ट्रैफिक वायलेशन मुक्त क्षेत्र

Ad

Advertisements

यातायात उल्लंघन मुक्त जोन बनाने मुस्तैद यातायात पुलिस

Advertisements

बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा शहर को चरणबद्ध तरीके से “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लक्षित सेक्टरों में लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं आवश्यकतानुसार आपराधिक प्रकरण की कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शहर के प्रमुख मार्गों को यातायात उल्लंघन मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जनवरी 2026 से अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग तथा महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्र को प्रथम चरण में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया गया है।
अभियान के दौरान दुकानदारों एवं व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई है कि दुकानों के सामने अव्यवस्थित वाहन खड़े करने पर न केवल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी, बल्कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने की स्थिति में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है। व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों की व्यवस्था हेतु गार्ड अथवा स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार समझाइश, चेतावनी एवं कार्रवाई की जा रही है। आगामी चरणों में शहर के अन्य क्षेत्रों को भी ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित कर सख्त व्यवस्था लागू की जाएगी।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सामाजिक दायित्व निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button