Advertisement Carousel
Blog

पूर्व सैनिक दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का सम्मान

Advertisements

दीपक यादव कि रिपोर्ट

Advertisements

पूर्व सैनिक दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का सम्मान

जांजगीर

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कचहरी चौक, जांजगीर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सैनिकों तथा उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते दिवस की संध्या को भी पुलिस प्रशासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया था।
इस अवसर पर सांसद  कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष  अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष  सत्यलता मिरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अपने उद्बोधन में सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने देश की रक्षा में सशस्त्र बलों के योगदान, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए भूतपूर्व सैनिकों के अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना से प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा सहित जिले के भूतपूर्व सैनिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button