Advertisement Carousel
Blog

विवेक कुमार राठौर प्रदेश महामंत्री युवा सभा राठौर क्षत्रिय कल्याण समिति नियुक्त

Advertisements

विवेक कुमार राठौर प्रदेश महामंत्री युवा सभा राठौर क्षत्रिय कल्याण समिति नियुक्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा
युवा सभा राठौर क्षत्रिय कल्याण समिति में विवेक कुमार राठौर को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर द्वारा की गई है। नियुक्ति पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements


नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार राठौर वर्तमान में स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता, जिला प्रवक्ता, पतंजलि योगपीठ जिला अध्यक्ष (जांजगीर-चांपा) तथा राठौर समाज संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे नशा मुक्ति केंद्र के राष्ट्रीय सदस्य भी हैं।विवेक कुमार राठौर संस्कृत विषय के व्याख्याता हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए संस्कृत, एमए संस्कृत, एमफिल संस्कृत, पीएचडी (संस्कृत शोधार्थी), बीएड, डीएड एवं पॉलिटेक्निक है। उनका जन्म 9 जून 1986 को हुआ। बिहारी लाल राठौर के सुपुत्र हैं, जो एमबीपीएल चांपा वर्कशॉप से सेवानिवृत्त थे। उनका मूल निवास ग्राम पुटपुरा, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) है।यह नियुक्ति 13 जनवरी को राठौर भवन, कोरबा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के पश्चात की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर ने कहा कि संगठन को विवेक कुमार राठौर के अनुभव और सक्रियता से नई दिशा मिलेगी तथा उनके नेतृत्व में युवा सभा को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button