Advertisement Carousel
Add
Blog

जमीन विवाद में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

जमीन विवाद में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

जांजगीर-चांपा,
थाना बलौदा पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े मारपीट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी पीड़िता ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर पीड़िता के घर के सामने आंगन में गाली-गलौज की। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने 14 जनवरी 2026 को दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में
राजेन्द्र प्रसाद रात्रे (50 वर्ष),
रितेश रात्रे (24 वर्ष),
जयनारायण रात्रे (21 वर्ष),
तथा नीरज मिरी (19 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button