Advertisement Carousel
Blog

स्वास्थ्य और मनोरंजन के साथ यातायात जागरूकता, हजारों ने लिया वाकाथन में भाग

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

स्वास्थ्य और मनोरंजन के साथ यातायात जागरूकता, हजारों ने लिया वाकाथन में भाग

Advertisements

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा रविवार को पुलिस परेड मैदान में स्वास्थ्य और मनोरंजन के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाकाथन, एरोबिक्स और जुंबा डांस के जरिए आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक संगठन, स्व सहायता समूह, एनजीओ और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। पुलिस परेड मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए वाकाथन निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने यातायात जागरूकता संदेश दिए।
वाकाथन के बाद पुलिस परेड मैदान में एरोबिक्स और जुंबा डांस कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की।
यातायात पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी को शहर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button