Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब के खिलाफ कोनी पुलिस की कार्रवाई, 90 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

अवैध शराब के खिलाफ कोनी पुलिस की कार्रवाई, 90 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 जनवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों निवासी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा ग्राम गतोरी कच्छार रोड स्थित तालाब के पास भारी मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर के छह प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस ने आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button