Advertisement Carousel
Blog

नववर्ष से पूर्व सड़क सुरक्षा को लेकर कोनी पुलिस का सख्त अभियान पिछले पाँच दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 107 चालानी कार्रवाईव्हीकल एक्ट के तहत 107 चालानी कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

नववर्ष से पूर्व सड़क सुरक्षा को लेकर कोनी पुलिस का सख्त अभियान
पिछले पाँच दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 107 चालानी कार्रवाई
नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार व अवैध मॉडिफिकेशन पर कसा शिकंजा

Advertisements


नववर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत पाँच दिनों के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कुल 107 चालानी कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज एवं लापरवाह वाहन चालन, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग, अवैध अथवा बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने सहित यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
कोनी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभ—इंजीनियरिंग, एजुकेशन एवं एनफोर्समेंट—में से एनफोर्समेंट को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्रित है, ताकि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष के दौरान यातायात दबाव एवं भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से नववर्ष का स्वागत

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button