Advertisement Carousel
Blog

पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

Ad

Advertisements

पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 3:10 बजे टोयोटा शो रूम चकरभाठा के पास दो युवकों ने अपने टाटा पंच कार से ट्रेलर वाहन को रुकवाया। दोनों आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रेलर चालक से गाड़ी के बिल्टी पेपर दिखाने को कहा। जब चालक पेपर नहीं दिखा सका तो आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की और उसका विवो कंपनी का मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपये तथा ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशराज यादव (22 वर्ष) निवासी जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर तथा सुमित दुबे (27 वर्ष) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नकदी, विवो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार जप्त कर ली है। लूट की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button