Advertisement Carousel
Add
खेल

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

Ad

न्यूयॉर्क
एरिना सबालेंका ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए की साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। उन्हें अमेरिकी ओपन जीतने, दो अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने और सत्र का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करने के लिए मीडिया पैनल से लगभग 80 प्रतिशत वोट मिले।

Advertisements

सबालेंका पिछले 25 वर्षों में सेरेना विलियम्स और इगा स्वियातेक के साथ लगातार दो बार यह सम्मान जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। बेलारूस की 27 साल की सबालेंका 2025 में महिला टेनिस में मैच जीतने (63 जीत, 12 हार), खिताब जीने (चार) और फाइनल में पहुंचने (नौ) में सबसे आगे रहीं। उन्होंने एक करोड़ 50 लाख डॉलर की इनामी राशि जीतकर टूर रिकॉर्ड बनाया। वह पूरे साल नंबर एक खिलाड़ी रहीं।

सबालेंका जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मेडिसन कीज से और जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में कोको गॉफ से हार गईं थी। वह जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचीं और फिर सितंबर में अमेरिकी ओपन के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को हराकर अपने करियर की चौथी ग्रैंड स्लैम एकल ट्रॉफी जीती।

Advertisements

अमेरिका की 24 साल की अनिसिमोवा को विंबलडन और अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने के लिए सबसे अधिक सुधार करने वाली खिलाड़ी चुना गया। वह तीन और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं जिसमें दोहा और बीजिंग में डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतना भी शामिल है।

अनिसिमोवा ने 2024 का अंत रैंकिंग में 36वें स्थान पर किया था लेकिन 2025 के आखिर में नंबर चार पर पहुंच गईं। सोमवार को अन्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में विकी म्बोको को साल की सर्वश्रेष्ठ नई खिलाड़ी, बेलिंडा बेनसिक को वापसी करने वाली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कैटरीना सिनियाकोवा तथा टेलर टाउनसेंड को साल की सर्वश्रेष्ठ युगल टीम चुना गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button