Advertisement Carousel
Add
Blog

पुलिस की रेड — मौके से आठ जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद

Ad

Advertisements

“थाना मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नदी किनारे जुआ खेल रहे 08 जुआरियों की गिरफ्तारी”

Advertisements
Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा से…
थाना मुलमुला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा है — मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बुटराभंवर के नदी किनारे पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।
सूचना पर थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी — जहां से आठ आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


जुआरियों के पास से कुल 31,170 रुपए नगद और ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं।
इसके अलावा मौके से चार मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है।”पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में लगातार जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। आम जनता से भी अपील है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

आरोपियों के नाम व आयु

गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं:
1️⃣ सौरभ लाल (40 वर्ष, मगरपार बिलासपुर)
2️⃣ शिव पटेल (36 वर्ष, मगरपार बिलासपुर)
3️⃣ सूरज यादव (21 वर्ष, मल्हार बिलासपुर)
4️⃣ अंकित टंडन (21 वर्ष, भगवानपाली मस्तूरी)
5️⃣ करण सिंह लहरी (24 वर्ष, बिनोरी मल्हार)
6️⃣ रमेश आजाद (45 वर्ष, अर्जुनी अकलतरा)
7️⃣ प्रमोद साहू (32 वर्ष, तिफरा सिरगिट्टी)
8️⃣ दिव्यकांत साहू (29 वर्ष,
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, बलवीर सिंह, अमृत सूर्य, आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे और निलेश तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button