Advertisement Carousel
Add
Blog

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म—पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

Advertisements

Advertisements

थाना – सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व दुष्कर्म—19 वर्षीय आरोपी राजबीर दास पकड़ा गया

Advertisements

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष
निवासी – मिनी बस्ती, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

घटना का विवरण

दिनांक 06.12.2025 को नाबालिग पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजबीर दास ने उसकी बिना सहमति के किस करते हुए वीडियो बनाया और उसी दबाव का इस्तेमाल कर 10.10.2025 व 17.10.2025 को दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने संबंध बनाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने की बात कही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर धारा 64(2)(M), 351(2) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

दिनांक 07.12.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button