Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Advertisements

लोकेशन:— सक्ती

Advertisements

कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

सक्ति जिले में धान खरीदी को लेकर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और किसानों के हित में हो।

Advertisements

सक्ति के जिला सभाकक्ष में आज धान खरीदी कार्य की समीक्षा को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने इस दौरान जिले के सभी उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं, किसानों की सुविधा और निगरानी तंत्र जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने नोडल अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से की जाए।
उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था या देरी की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

कलेक्टर ने यह भी साफ किया कि कोचियों और बिचौलियों का धान किसी भी सूरत में स्वीकार न किया जाए।
धान की स्टैकिंग वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित तरीके से करने को कहा गया, ताकि बाद में गुणवत्ता या भंडारण से जुड़े किसी विवाद की स्थिति पैदा न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि खरीदी कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता, लापरवाही या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को सतर्क एप की जानकारी भी दी गई, ताकि निगरानी और मॉनिटरिंग और भी मजबूत की जा सके।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, के.एस. पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फिलहाल प्रशासन की कोशिश है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपने धान की खरीदी करवा सकें।

किसानों के हित में पारदर्शी और तेज खरीदी सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button