Advertisement Carousel
Blog

युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे सुनसान का फायदा उठाकर की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार धमकी देकर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई तत्परता

Advertisements

छेड़छाड़ के आरोपी पर बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश यादव (21 वर्ष), निवासी पनोरापारा थाना बलौदा ने एक युवती के साथ रात्रि के समय सुनसान स्थान का फायदा उठाकर छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

Advertisements


पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 74, 296, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे एवं महिला आरक्षक चंद्रप्रभा षांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button