Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

नगर पं. अध्यक्ष विनयशील के निर्देश पर कुनकुरी में स्वच्छता सर्वेक्षण की जोर शोर से तैयारी जारी है

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

नगर अध्यक्ष विनयशील कुनकुरी का रैंक सुधारने के लिए लगातार स्वच्छता की दिशा में कार्य करवा रहे हैं। दरअसल
स्वच्छता सर्वेक्षण” एक वार्षिक मूल्यांकन है जो भारत में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सफाई की स्थिति की जांच करता है।
इसके तहत शहरों और गांवों को उनकी स्वच्छता के प्रदर्शन के आधार पर रैंक किया जाता है।

Advertisements
Advertisements

शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण (2024-25) में, शहरों को उनकी जनसंख्या के आधार पर वर्गीकृत किया गया है, जबकि ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण (2025) में गांवों, राज्यों और जिलों को रैंक किया जाता है। कुनकुरी नगर भी शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का हिस्सा है। सफाई को लेकर एक पुरष्कार नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी द्वारा बिलासपुर में मिल चुका है। इस पुरष्कार के बाद से विनयशील स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की तैयारी में है।

जिसके लोए नगर पंचायत कुनकुरी में सभी सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई नियमित रूप से की जा रही है। 2 नवंबर को इसाईयों के कब्र त्यौहार के पूर्व 1 नवंबर को वार्ड क्रमांक 01 – 06 – 07- 08 स्थित शमशान घाट की सफाई किया गया। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष से मुस्लिम समाज के युवकों के आह्वान पर दिनांक 08/11/25 को कब्रिस्तान में संयुक्त सफाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आज दिनांक 14 नवंबर को वार्ड नंबर 01 स्थित मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाया गया।

Advertisements

इन तैयारियों के तहत कुनकुरी के व्यावसायिक क्षेत्र में दो बार सड़क सफाई कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। व्यावसायिक क्षेत्रांतर्गत बाजार डांड, बाजार रोड, आर्या होटल से रायगढ रोड स्थित पेट्रोल पंप, आर्या होटल से होलीक्रास हॉस्पिटल तक प्रतिदिन दो बार सड़क सफाई किया जा रहा है तथा बस स्टैंड की सफाई दिन में 03 बार किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सुबह 06 से 09 बजे तक आवासीय क्षेत्र कवरेज 6.5 किलोमीटर सुनिश्चित किया गया है। आवासीय तथा व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई में शहर के सभी वार्ड शामिल हो इसका ध्यान रखा गया है।

अध्यक्ष विनयशील ने बताया की स्वच्छता सर्वेक्षण के मानको को ध्यान में रखते हुए बिन्दुवार कार्य करवा रहे है। जो नियमित जारी है ररूप से जारी रहेगा।

CMO राजेन्द्र पात्रे ने कहा कि कुनकुरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी विधानसभा का नगर पंचायत है जिसको राज्य में हर मानक पर अव्वल लेन का कार्य करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं और पूरी नगर पंचायत की टीम पूरी मेहनत और ईमानदारी से लगातार कार्य कर रहे है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button