Advertisement Carousel
Blog

मोटरसाइकिल में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मोटरसाइकिल में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

थाना सकरी पुलिस ने धारदार चाकू लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 BQ 2972 में संदिग्ध वस्तु लेकर सकरी से कोटा की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल सूर्यवंशी पिता फागूराम सूर्यवंशी (उम्र 26 वर्ष), निवासी चोरभट्ठी कला, थाना सकरी बताया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर गवाहों की उपस्थिति में शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button