Advertisement Carousel
Blog

भंवतरा में विकास कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Advertisements

भंवतरा में विकास कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

भंवतरा में विकास कार्यों का शुभारंभ
जांजगीर-चांपा (पामगढ़):

Advertisements


पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंवतरा में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई जनहितकारी योजनाओं का एक साथ शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया गया।
ग्राम में लाखों रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण, पक्की नाली निर्माण, नए तालाब का भूमि पूजन, नवीन भवन का शुभारंभ तथा पीडीएफ योजना की शुरुआत की गई। इन सभी कार्यों को गांव की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे गांव के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements


कार्यक्रम में विधायक शेषराज हरबंश, जनपद पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय दिव्य, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, विधायक प्रतिनिधि नीरज खूंटे एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच राजाराम कश्यप, उपसरपंच प्रतिनिधि रामकुमार कश्यप, विकास खूंटे, युवा पंच बिरेंद्र तिवारी, आशीष खूंटे एवं अन्य पंचगणों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में सुविधाओं का विस्तार होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।


कार्यक्रम के अंत में सरपंच राजाराम कश्यप ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button