Advertisement Carousel
राज्य

Explosive कार केस: सेकंड हैंड शोरूम से जुड़ा कनेक्शन, डीलर पुलिस की गिरफ्त में

Ad

फरीदाबाद
दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद जांच एजेंसियां और पुलिस टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस बीच लाल किले के पास उस शाम जिस कार में धमाका हुआ था,उसे बेचने वाला मालिक पकड़ा गया है। इस कार डीलर ने फरीदाबाद में बकायदा सेकंड हैंड शोरूम खोल रखा था और उसने ही इस हुंडई आई20 कार बिकवाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

फरीदाबाद के सेक्टर 37 में कार डीलर अमित का सेकंड-हैंड कार शोरूम, 'रॉयल कार जोन' खोल रखा था। अमित ने इसी शोरूम से उस कार को आतंकियों को बेचा था। शोरूम के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट होने के तुरंत बाद, रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को फरीदाबाद पुलिस की सहायता से उनके सेक्टर 37 स्थित कार्यालय से हिरासत में लिया गया।

Advertisements

सूत्रों ने कहा, "अमित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गाड़ी के स्वामित्व (ownership) की पूरी कड़ी का पता लगाने और यह निर्धारित करने की कोशिश कर रही है कि यह संदिग्ध व्यक्ति के हाथों तक कैसे पहुंची। हम यह जांच कर रहे हैं कि कार को अमित के शोरूम तक कौन लाया था और डॉ. उमर नबी उसके संपर्क में किसके माध्यम से आया।" स्पेशल सेल बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान करने के लिए डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेनदेन विवरण और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी विस्फोट के समय कार चला रहा था।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button