Advertisement Carousel
Add
Blog

यातायात सुधार की योजना बनी मज़ाक, चांपा के सिग्नल वर्षों से बंद

Ad

Advertisements

यातायात सुधार की योजना बनी मज़ाक, चांपा के सिग्नल वर्षों से बंद

Advertisements

चांपा में ट्रैफिक सिग्नल बना शोपीस

Advertisements

चांपा नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल अब शोपीस बनकर रह गए हैं। लाखों रुपए खर्च कर हर चौक-चौराहे पर लगाए गए ये सिग्नल अब तक चालू नहीं हो पाए हैं।चांपा नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर प्रशासन ने कुछ साल पहले हर प्रमुख चौक-चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए थे। लेकिन इन सिग्नलों को चालू किए बिना ही वर्षों बीत चुके हैं।

अब ये सिग्नल सिर्फ देखने भर के लिए लगे हैं — किसी काम के नहीं।


“सिग्नल तो लगे हैं, पर आज तक चालू नहीं हुए… अगर ये चलने लगें तो एक्सीडेंट कम होंगे…
लोगों का कहना है कि अगर ट्रैफिक सिग्नल चालू कर दिए जाएं, तो नगर में स्पीड और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है। लेकिन सवाल उठता है — जब सिग्नल चालू ही नहीं हैं, तो इन्हें लगाने की जरूरत क्यों पड़ी?यातायात व्यवस्था सुधारने की जगह ये सिग्नल अब शासन की योजना और धन के दुरुपयोग का उदाहरण बन गए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन सिग्नलों को कब तक चालू कर पाता है या ये ऐसे ही शोपीस बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button