Advertisement Carousel
Add
उत्तर प्रदेशराज्य

रेलवे हादसा चुनार: कालका मेल ने आधा दर्जन श्रद्धालुओं को टक्कर दी

Ad

मिर्जापुर
देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रैन की चपेट में आ गए. इस हादसे में 8 महिला यात्रियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सभी चोपन से वाराणसी जा रही थीं. सभी पैसेंजर ट्रेन से चुनार पहुंचे थे. वहां से वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे. फ़िलहाल RPF के जवानों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है.

Advertisements

जानकारी के मुताबिक चोपन से चुनार पहुंची पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी. जिससे उतरकर यात्री वाराणसी जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की जगह ट्रैक क्रॉस करने लगे.  तभी ट्रैक से गुजर रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है. जबकि कई अन्य घायल हैं. सभी महिला श्रद्धालु देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.
शवों के चीथड़े उड़े

Advertisements

कालका एक्सप्रेस के चपेट में आए श्रद्धालुओं के चीथड़े उड़ गए. जिसे देख मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई, मृत लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया. चारों तरफ चीफ पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया.

पैसेंजर ट्रेन से पहुंचे थे चुनार स्टेशन पर

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी सविता (उम्र 28 वर्ष) पत्नी राजकुमार, साधना पुत्री विजय शंकर (उम्र 16 वर्ष), शिवकुमारी पुत्री विजय शंकर (उम्र 12 वर्ष), अंजू पुत्री श्याम प्रसाद (उम्र 20 वर्ष), पडरी निवासी सुशीला देवी (उम्र 60 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मेवालाल और सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी कलावती देवी (उम्र 21 वर्ष) पत्नी जनार्दन चोपन प्रयागराज पैसेंजर से चुनार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरे थे।
फुट ओवरब्रिज की बजाए ऐसे की ट्रैक पार करने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक फुटओवर ब्रिज की बजाय सभी श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार कर तीन नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इसी बीच पीडीडीयू जंक्शन की तरफ से मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार कालका मेल आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से सभी श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक सभी गंगा स्नान करने चुनार घाट जा रहे थे। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CM योगी ने जताया दुख

चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे का संज्ञा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया करवाई जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button