Advertisement Carousel
Blog

लिफ्ट लेकर युवक से 35 हजार की लूट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खरसिया। रायगढ़ जिले की खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 2,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, सक्ती जिले के ग्राम सिंघरा निवासी संजय सिंह सिदार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मई को वह एटीएम से 35 हजार रुपये निकालकर खरसिया आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की चौहान से हुई, जिसने लिफ्ट लेकर उसे बंधवा तालाब के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद उसके दो साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को धमकाते हुए 35 हजार रुपये लूट लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान (22 वर्ष), द्वारिका चौहान (24 वर्ष) और राहुल सिदार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूटी गई राशि का अधिकांश हिस्सा शराब और अन्य खर्चों में खर्च कर दिया गया था।


पुलिस ने आरोपियों से 2,500 रुपये नकद और घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिदार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button