Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

भीम आर्मी का मैहर में जोरदार प्रदर्शन | UGC एक्ट के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन मैहर में UGC एक्ट के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

मैहर। आज भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), आजक्स, अपाक्स एवं एससी-एसटी-ओबीसी महासभा के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में UGC एक्ट के समर्थन में एवं Supreme Court of India द्वारा लगाए गए स्टे के विरोध में पंजाबी गुरुद्वारा, मैहर में मंचीय सभा आयोजित की गई।

सभा के पश्चात प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय, मैहर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम UGC एक्ट के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ नालंदा, एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी (जिला संयोजक), संजीत डिजाइनर (वरिष्ठ कार्यकर्ता), राघवेंद्र अहिरवार (जिला अध्यक्ष), रोहन चौधरी, विजय चौधरी, दीपक प्रजापति, रामप्रकाश कोल (जिला सह संयोजक, छात्र संघ), सूरज सूर्यवंशी, अनिल सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी, शेखर साकेत, प्रिंस रावत, निलेश वर्मा, रविकांत रावत, अमित कुमार साकेत, रोशनी दीपांकर, हर्ष कुमार साकेत, शिवम कुमार साकेत, क्रांति साकेत एवं सुखेंद्र रवि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि UGC एक्ट सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप कर एक्ट को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button