Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में सहायक शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर विमोचन | राजा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रहे मुख्य अतिथि

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कार्यकारिणी जशपुर का वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम 2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। कैलेंडर का विमोचन उनके कर कमलों से किया गया।
इस अवसर पर अपने मुख्य वक्तव्य में माननीय राजा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के अंतर्गत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षकों की यह मांग पूर्णतः न्यायोचित है तथा इस विषय को छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने हेतु वे स्वयं गंभीरता से प्रयास करेंगे, ताकि सहायक शिक्षकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों द्वारा संगठन की गतिविधियों, शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं एवं शैक्षणिक हितों से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संगठन द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

फेडरेशन की ओर से वक्तव्य   :

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला जशपुर ने माननीय राजा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक आश्वासन से शिक्षक समुदाय में विश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।
कार्यक्रम में टिकेश्वर भोय प्रदेश महासचिव अजय कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष मनोज अम्बष्ट जिला उपाध्यक्ष सागर प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष सरस्वती जगत जिला महासचिव मोहम्मद मेराज अंसारी जिला महासचिव रवि गुप्ता जिला महासचिव सुमन भगत जिला सलाह कार उत्तम कुमार जिला सचिव ब्रजकिशोर निषाद जिला कोषाध्यक्ष रवि किरण डनसेना संगठन मंत्री राकेश कुमार सिंह संगठन मंत्री कबीर साहू महामंत्री रेणु प्रधान जिला संयुक्त सचिव एलन साहू जिला विधिक सलाहकार संजय कुमार बेक ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर महेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा पुरंदर यादव ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा रत्नेश देवता  ब्लॉक उपाध्यक्ष दुलदुला नेस्तोर एक्का ब्लॉक उपाध्यक्ष जशपुर,विजय सिदार ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुमन खलखो ब्लॉक मीडिया प्रभारी संगीत सिंह ब्लॉक महामंत्री सहित
जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button