Advertisement Carousel
Add
Blog

सशक्त ऐप के जरिए बाइक चोर गिरफ्तार, 2019 की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Advertisements

सशक्त ऐप के जरिए बाइक चोर गिरफ्तार, 2019 की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बिलासपुर

Advertisements


बिलासपुर पुलिस ने “सशक्त ऐप” की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वर्ष 2019 में चोरी हुई बाइक सहित आरोपी को पकड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोशन शर्मा (18 वर्ष), निवासी ग्राम कंतेली जिला मुंगेली, वर्तमान में तिफरा काली मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में रह रहा था। चेकिंग के दौरान उसकी बाइक (CG 10 AB 5639) का रजिस्ट्रेशन नंबर सशक्त ऐप में सर्च करने पर वह चोरी की निकली।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2019 में सरकंडा स्थित बंधु कॉम्प्लेक्स के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर उसे जब्त कर लिया है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक दिवाकर वर्मा और बलबीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button