Advertisement Carousel
Blog

हैप्पी दिवाली’ कहकर कार्मिकों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान! जब मिठाई लेकर पहुंची डीएम

Ad

डीएम ने कार्मिकों को खिलाई मिठाई, दी दीपावली की शुभकामनाएं

अफज़ल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल जब मिठाई लेकर कलेक्ट्रेट में कार्मिकों के बीच पहुंची और हैप्पी दिवाली’ कहकर कार्मिकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय कुमार सिंह संग कलेक्ट्रेट स्थित सभी दफ्तरों और कलेक्ट्रेट के सभी पटलों पर  मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों से भेंटकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। डीएम ने कार्मिकों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा जिला सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे। इससे पहले डीएम कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को न केवल सुना बल्कि फरियादियों को मिठाई खिलाकर उन्हें दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। डीएम ने कहा कि दीपावली का प्रकाश कार्मिकों के जीवन और कार्यस्थल को खुशियों, समृद्धि और असीम संभावनाओं से भर दे! हम सिर्फ रोशनी के इस पर्व को ही नहीं, बल्कि टीमवर्क, विकास और सफलता की भावना को भी मनाते हैं। सभी को एक उज्ज्वल और खूबसूरत दिवाली की शुभकामनाएं!

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button