Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट: 6 किलो गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार ओडिशा से गांजा लाकर कर रहा था सप्लाई, तस्कर जेल भेजा गया

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई, फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर ओडिशा से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा क्षेत्र में छापेमारी कर 6.168 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में पहले इरशाद खान और मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि गांजा उन्हें सोनकरपारा निवासी सतीश गोरख उपलब्ध कराता था।
मामले में फरार चल रहे आरोपी सतीश गोरख की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 जून को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर मोहम्मद वसीम को बिक्री के लिए देने की बात स्वीकार की।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गांजा बिक्री से प्राप्त राशि में से शेष बचे 2,750 रुपये अपने पास रखना बताया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा तस्करी के संगठित नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। :::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button