Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, सरकार ने दी 4.14 करोड़ की मंजूरी

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस पुल के निर्माण की घोषणा सराईटोली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी।यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है।

Advertisements
Advertisements

अब तक इस मार्ग पर सकरा और जर्जर पुल होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।बरसात के मौसम में नाला उफान पर आने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।

Advertisements

अब नए पुल के निर्माण से न केवल राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी तेजी आएगी।आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा —”यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, अब यह सौगात जशपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।”

वाकई, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर का बुनियादी ढांचा और मज़बूत हो रहा है।नए पुल से न सिर्फ़ यात्रा आसान होगी, बल्कि विकास की रफ्तार भी दोगुनी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी घोषणा अब हकीकत बन चुकी है — जशपुर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।

जिले के कोतबा–लवाकेरा मार्ग पर स्थित कोकिया नाला में अब बनेगा एक उच्चस्तरीय पुल। सरकार ने इसके निर्माण के लिए 4 करोड़ 14 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस पुल के निर्माण की घोषणा सराईटोली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी।यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है।

अब तक इस मार्ग पर सकरा और जर्जर पुल होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।बरसात के मौसम में नाला उफान पर आने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।

अब नए पुल के निर्माण से न केवल राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी तेजी आएगी।आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा —”यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, अब यह सौगात जशपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।”

वाकई, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर का बुनियादी ढांचा और मज़बूत हो रहा है।नए पुल से न सिर्फ़ यात्रा आसान होगी, बल्कि विकास की रफ्तार भी दोगुनी।

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button