Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं सावधानियों के बारे में जानकारी देकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार एवं परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में आज दिनांक तीन जनवरी 2025 को प्राचार्य प्रो० हेमंत पाल के दिशानिर्देशन में चीफ प्रॉक्टर प्रो० सुभाष चन्द्रा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं सावधानियों के बारे में जानकारी देकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया। महाविद्यालय में इस समय विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं चल रही है जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें महाविद्यालय में परीक्षा देने आ रहे हैं। ऐसे में प्रो० सुभाष चंद्रा ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा देने आए सभी विद्यार्थियों को को सुरक्षित यातायात के लिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों के चलाते समय ध्यान देने वाली सावधानियां जैसे हेलमेट सीट बेल्ट के साथ साथ सड़क यातायात के सूचनात्मक, आदेशात्मक एवं चेतावनी चिन्हों के बारे में विस्तार से बताया। इसीक्रम में विधार्थियो को सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्कालिक प्राथमिक उपचार व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। प्रो० सुभाष चंद्रा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई और छात्र छात्राओं से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और सावधानियों के बारे में सगे संबंधियों व जनमानस को जानकारी देकर जागरूक करें। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० हेमंत पाल ने परीक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कर हम सब अपने परिजनों के साथ साथ समाज के लोगों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button