Advertisement Carousel
Blog

ग्राम कटौद में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

ग्राम कटौद में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कटौद में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया गया।
जांच के दौरान टीम ने पहारु ट्रेडर्स के परिसर से 50 कट्टी तथा कश्यप ट्रेडर्स से 60 कट्टी, कुल 110 कट्टी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की।

Advertisements


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध भंडारण, कोचिया एवं बिचौलियों के खिलाफ लगातार और कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button