Advertisement Carousel
Add
राज्य

सोनीपत में सड़क पर बिखरी मछलियाँ! कैंटर पलटा, मौके पर भीड़ और घंटों जाम

Ad

सोनीपत 
सोनीपत में नेशनल हाइवे-44 पर शुक्रवार को सुबह उस समय लंबा जाम लग गया, जब एक मछलियों से भरा ट्रक पलट गया। कैंटर में भरी मछलियां रोड़ पर फैल गई। यह नज़ारा देखते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को किनारे हटाकर मछलियों को एकत्रित करवाना शुरू किया। साथ ही कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात फिर से सामान्य हो पाया।
 
कैंटर चालक अजय ने बताया कि वह पानीपत से दिल्ली के सुल्तानपुरी मंडी में मछलियां पहुंचाने जा रहा था। जब पानीपत से दिल्ली की ओर मछलियों की खेप लेकर जा रहा एक कैंटर अचानक मुरथल फ्लाईओवर के पास पलट गया। कैंटर बीच हाईवे पर उलटने से बड़ी मात्रा में मछलियां सड़क पर फैल गईं। अजय ने बताया कि इससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button