सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात करीब 9:00 बजे, जलान पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार देवेंद्र साहू, जो कि गांव बमनपुरी का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
वहीं, ऑल्टो कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती संख्या और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर चिंता जताई है।