
शैलेंद्र कुमार का संपादक की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत कोरंगामाल में गुरुवार से ही कीर्तन मंडली ने ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे’ का महामंत्र जाप करना शुरू किया। इस मंत्र के जाप से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।

हर जगह भगवान के नाम की गूंज सुनाई देने लगी, और लोग मंत्रों के साथ भगवान की भक्ति में लीन हो गए।
अखंड कीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस आयोजन ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से भक्तिमय बना गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया गया है।इस कार्यक्रम में अकबर मांझी, सरपंच, पंच गण, महिला सहित शामिल हुए, जानकारी के मुताबिक ओड़िसा सीमा से लगे होने के कारण यह क्षेत्र काफ़ी ज्यादा इस कार्यक्रम से ज्यादा ही महत्व पूर्ण मना जाता है,