Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सक्ति

वार्षिक उत्सव का आयोजन परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में

Ad

सक्ती से दीपक यादव की रिपोर्ट

Advertisements

सक्ती- शहर के परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित पब्लिक स्कूल सक्ती में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि टिकेश्वर गबेल (ज़िला अध्यक्ष, भाजपा सक्ती), विशिष्ट अतिथि धनंजय नामदेव (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद सक्ती), राम नरेश यादव (ज़िला कोषाध्यक्ष, भाजपा सक्ती),  अनिता गोपाल यादव (ज़िला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा भाजपा सक्ती),  सुषमा जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सक्ती), लाखन नामदेव (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा सक्ती) गोपाल गौतम (युवा मोर्चा सक्ती) का विद्यालय प्रबंधन द्वारा आगंतुक अतिथियों का वेलकम करते हुए मंच तक लाया गया।

Advertisements
Advertisements

तथा वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ से एवं स्वागत गीत से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को ज़िला कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव संबोधित करते हुए कहा कि आज परमेश्वरी पब्लिक स्कूल ने अल्प समय में ही बहुत सफलता अर्जित की है। यह स्कूल सभी विद्यार्थियों के विकास के लिये प्रयासरत रहता हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को आशिष प्रदान करते हुए कहा कि विद्यालय का वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता हैं, सभी विद्यार्थियों को ऐसी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में भाग लेना चाहिए। स्कूल कार्यक्रम को ज़िला अध्यक्ष, भाजपा टिकेश्वर गबेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी शक्ति शहर में बच्चों को अच्छे संस्कार एवं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए परमेश्वरी पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रारंभ किया है। इस विद्यालय में निरंतर वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं।

विद्यालय के साथ-साथ आप सभी का कर्तव्य हैं, कि स्कूल के बाद बच्चों को घर में पढ़ाये, अच्छी अच्छी आदतें सिखाये, शिक्षा दे, उनको समय दे, स्कूल के बाद घर मे बच्चें अपनों से सीखते हैं। आप बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल का सहयोग करें। तत्पश्चात विद्यालय की स्टेट लेवल के खिलाड़ी निधि महंत, चेतना देवांगन, क्षमा बरेठ, ईशा साहू, अंकिता यादव, मनीषा धीरहे सभी को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस श्रृंखला में विद्यालय के उत्कर्ष पुरुस्कार अतिथियों के द्वारा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड कक्षा सातवीं की छात्रा चेतना देवांगन को प्रदान किया गया। चेतना देवांगन ने वर्ष भर स्कूल की पढ़ाई, विभिन्न गतिविधि, खेल कूद आदि सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथिगण, विद्यालय प्रबंधन समिति सचिव कृष्णा कुमार देवांगन, प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा देवांगन एवं प्राचार्य एम विकास देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सुंदर डांस ,नाटक, प्रसंग, सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक, माता-पिता का सम्मान पर आधारित नाटक, भाई-बहन की प्रेम आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य एम विकास देवांगन ने सभी अतिथियों, पालकगण, छात्र-छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं माया देवांगन, गरिमा यादव, निकहत खान,  शारदा नामदेव, दीक्षा देवांगन, तारा देवांगन, हितेष यादव, लक्ष्मीन देवांगन, उषा देवांगन, विनीता निषाद, भुनेश्वरी बरेठ, स्वेक्षा रावत, गौरव यादव, प्रीति यादव, वाणी देवांगन, युक्ति देवांगन, कुसुम देवांगन, चंचल यादव, दिपाली कसेरा, कुंती भार्गव, अनसुइया पटेल, विजय केंवट, पूनम तिवारी, श्रद्धा देवांगन, नम्रता यादव, शाशि यादव, सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, प्रियंका यादव, रामेश्वरी सोनी, सन्नी उरांव, करन यादव, कुन्तला यादव एवं कर्मचारी रमा विश्वकर्मा, मंजू यादव, विनोदनी सोनी एवं संतोष लाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संदीप देवांगन एवं लक्ष्मी प्रधान द्वारा किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button