Advertisement Carousel
Add
Blog

जिला कांग्रेस कमेटी खीरी की मासिक बैठक कांग्रेस भवन पर अपराह्न दो बजे हुई सम्पन्न

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक कांग्रेस भवन पर अपराह्न दो बजे सम्पन्न हुई। बैठक की  अध्यक्षता पहलाद पटेल के द्वारा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा रहे।  संगठन को मजबूत करने व कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी डाक्टर रईस अहमद उस्मानी ने ब्लाक स्तर पर मासिक बैठक का कार्यक्रम बनाने पर बल दिया तथा गांव स्तर पर गरीबों बे सहारों को सहयोग करने पर भी पुरजोर बल दिया। हाजी डाक्टर रईस अहमद उस्मानी ने बताया कि गांव स्तर पर धन्ना सेठों , पटवारियों तथा दलालों के जुल्म मजलूमों पर आज भी जारी हैं ,जिला प्रशासन आज भी इन की समस्याओं पर विचार नही कर रहा है। बैठक में रामकुमार वर्मा, अजीत जैन,आदेश गुप्ता , प्रेम कुमार वर्मा ,राकेश  विश्वकर्मा, सुभाष शुक्ला, सुभाष  वर्मा, नारायन वर्मा,व कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण साथी उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button