Advertisement Carousel
Blog

RD योजना में पैसा डुबोने वाला आरोपी 2 साल से करता रहा ठगी

Ad

Advertisements

पोस्ट ऑफिस की RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, आरोपी एजेंट फरार

Advertisements

जांजगीर–चांपा जिले में पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में निवेश कराने के नाम पर करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सैकड़ों निवेशकों से रकम वसूलने वाला युवक दीपक देवांगन फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले महिलाओं, व्यापारियों, मजदूरों एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को आरोपी युवक ने स्वयं को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताकर RD खाता खुलवाने और मासिक जमा कराने का झांसा दिया। पीड़ितों से वह पिछले 2 से 3 वर्षों तक हर माह नकद राशि वसूलता रहा।

पीड़ित राजकुमार देवांगन सहित अन्य निवेशकों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी प्रत्येक माह रकम लेने के बाद डायरी में एंट्री कर रसीदनुमा भरोसा दिलाता था, जिससे लोगों को लगता रहा कि उनका पैसा सुरक्षित रूप से पोस्ट ऑफिस में जमा हो रहा है। कुछ निवेशकों को आरोपी ने प्रारंभिक तौर पर आरडी खाते की जानकारी भी दी थी।

हालांकि, लंबे समय बाद जब निवेशकों ने अपने खातों की स्थिति की जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्ट ऑफिस रिकॉर्ड में एक भी राशि जमा नहीं पाई गई। इसके बाद आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया और वह फरार हो गया।

पीड़ितों का आरोप है कि इसी तरीके से आरोपी ने सैकड़ों लोगों से लगभग 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की है। ठगी की गई राशि और पीड़ितों की सूची आवेदन के साथ पुलिस को सौंपी गई है।

पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) एवं धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button